{"_id":"60c4f0be8ebc3e59ab4320dc","slug":"vaccinated-farrukhabad-news-knp633801377","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबके लोग, एसडीएम के समझाने पर टीका लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबके लोग, एसडीएम के समझाने पर टीका लगवाया
विज्ञापन
कायमगंज। गांव सुभानपुर में कोरोना टीकाकरण बूथ पर सुबह से बहुत कम लोगों ने टीका लगवाया। एसडीएम ने टीम से नाराजगी व्यक्त करते हुए खुद ही घर-घर जाकर लोगों को समझाया। इस पर शाम 4 बजे तक 51 लोगों ने टीका लगवाया।
सरकार द्वारा अब गांव में बूथ लगाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके बावजूद लोग डर और आशंका से टीका लगवाने से कतरा रहे हैं। शनिवार को गांव सुभानपुर के प्राथमिक विद्यालय में बूथ लगाया गया। यहां दोपहर तक टीकाकरण कराने वालों की संख्या बहुत कम थी।
एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, बीसीपीएम विनय मिश्रा वहां पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की तो बताया गया कि लोग घर बंद कर लेते हैं और टीका लगवाने से मना कर रहे हैं। इस पर एसडीएम खुद ही घर-घर पहुंचे और उन्होंने लोगों के मन में भ्रांतियों को दूर किया। इसके बाद लोगों ने टीका लगवाया।