फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar over taking double the payload and giving less ration

दोगुनी पल्लेदारी लेने व राशन कम देने से हंगामा

Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over taking double the payload and giving less ration
कमालगंज में गोदाम पर हंगामा करते कोटेदारों को समझातीं एएमओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गोदाम पर पांच रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित पल्लेदारी से दोगुना वसूले जाने के विरोध में शनिवार को कोटेदारों ने हंगामा किया। कोटेदारों ने गोदाम से गेहूं और चावल भी कम देने का आरोप लगाया। पल्लेदारी के ठेकेदार और एएमओ से बातचीत के बाद चार रुपये क्विंटल पल्लेदारी कम कर दी गई। साथ ही खाली व भरे ट्रैक्टर का वजन कराकर कम मात्रा की भरपाई करने की सहमति बनी। इसके बाद ही कोटेदार माने।
विज्ञापन

दिसंबर में दूसरी बार वितरण के लिए जहानगंज रोड स्थित मार्केटिंग विभाग के गोदाम से शनिवार को कोटेदारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन का उठान कराया जा रहा था। कोटेदारों ने 10 रुपये क्विंटल पल्लेदारी लिए जाने का विरोध किया। पूरा राशन न मिलने का भी आरोप लगाया। इस बीच फेयर प्राइस शाप डीलर संघ के जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी पहुंच गए।
विज्ञापन

कोटेदारों ने कहा कि एसडीएम की उपस्थिति में 18 दिसंबर को हुई बैठक में चार से पांच रुपये प्रति क्विंटल पल्लेदारी की सहमति बनी थी, लेकिन दोगुनी पल्लेदारी ली जा रही है। 51 व 52 किलो की लगाकर गेहूं की बारी दी जाती है। धर्मकांटा पर तौल कराने पर कम निकलने वाला राशन नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से राशन न मिलने पर कई बार ट्रैक्टर-ट्राली खाली वापस ले जाना पड़ता है। एएमओ फोन भी नहीं उठाती हैं। राशन मिलने की पर्ची भी नहीं मिलती। कोटेदार रामसिंह, मुरारी, मनोज हलवाई, पूरनलाल, प्रदीप, लालाराम, रामेश्वर दयाल, सुमन आदि भी रहे।

इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगवाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका
जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी ने एएमओ स्वाती वर्मा और ठेकेदार शिकारी से बात की। इस दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एमओ) पुरुषोत्तम दास भी पहुंच गए। छह रुपये क्विंटल पल्लेदारी लिए जाने पर सहमति बनी। एएमओ स्वाती ने कहा कि उनके भेजे व्यक्ति के सामने खाली ट्रैक्टर-ट्राली व बाद में भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन होने पर कम निकलने वाला राशन कोटेदारों को दे दिया जाता है। पर्ची भी दी जा रही है। विभाग का इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed