{"_id":"6245e9588a5c7078212ae6ae","slug":"uproar-over-not-getting-breakfast-in-geriatric-ward-farrukhabad-news-knp6885995163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरियाट्रिक वार्ड में नाश्ता न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरियाट्रिक वार्ड में नाश्ता न मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती मरीजों को नाश्ता न मिलने पर तीमारादारों और मरीजों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीएमएस और अस्पताल के नोडल अफसर ने जिम्मेदार नर्स को फटकार लगाई। आरोप लगाया गया कि नर्स कैंटीन स्टाफ से नाश्ता मरीजों को देने की बजाय अपने पास रखवाने का दबाव बनाती हैं। कैंटीन स्टाफ ने इनकार किया, तो उन्होंने गुरुवार को डिमांड ही नहीं बनाई।
लोहिया पुरुष अस्पताल के जीरियाट्रिक वार्ड में ग्रानगंज की गुड्डी, कछियाना की लज्जावती, गंगादरवाजा कायमगंज की लीलावती, पांचाल घाट के चंद्रप्रकाश, शीशमबागद के राकेश और कंपिल के रायपुर की जानकी देवी समेत आठ बुजुर्ग मरीजों का इलाज हो रहा है।
भर्ती मरीजों को रोजाना सुबह नाश्ता में दूध व ब्रेड और दोपहर में खाना मिलता है। गुरुवार सुबह 10 बजे तक मरीजों को नाश्ता नहीं मिला। तीमारदारों और मरीजों ने ड्यूटी नर्स से कई बार कहा, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
कुछ तीमारदारों ने बाजार से खरीदकर नाश्ता करवा दिया। नर्स की मनमानी से कुछ तीमारदार और मरीज गुस्सा गए। इसी दौरान हंगामा शुरू कर दिया गया।
नर्स की मनमानी की शिकायत सीएमएस डॉ. राजकुमार तक पहुंची, तो वहां अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. श्रेय खंडूजा पहुंचे। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों की बात सुनी। नर्स की गलती पता चलना पर उसे कड़ी फटकार लगाई।
तब कहीं मामला शांत हो सका। दूसरी ओर नर्स ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।
बयान:
‘नर्स नियम के खिलाफ मरीजों को नाश्ता खुद बांटना चाहती हैं। जब उनकी मंशा पूरी नहीं हुई, तो डिमांड ही नहीं बनाई। उन्हें हिदायत दे दी है। यदि शुक्रवार को सही से काम नहीं हुआ, तो नोटिस दिया जाएगा।’
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।