{"_id":"68d83195127cac9cb5099a54","slug":"uproar-over-laying-of-chak-road-without-estimation-under-mnrega-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-130569-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मनरेगा से बिना एस्टीमेट चकरोड डलवाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मनरेगा से बिना एस्टीमेट चकरोड डलवाने पर बवाल
Sun, 28 Sep 2025 04:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-02, मौके से ग्राम प्रधान पति को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्रोत: जागरुक पाठक
नवाबगंज। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव जरहरी में शनिवार तड़के विवाद हो गया। मामले में ग्राम प्रधान के पति ने मनरेगा के श्रमिकों से बिना एस्टीमेट विवादित खेत में चकरोड डलवाने का प्रयास किया।
इसमें खेत मालिक के विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
ग्राम प्रधान सुमन देवी के पति अवनीश ने शनिवार सुबह लगभग पांच बजे दूसरे गांव से मनरेगा मजदूर बुलाया। गांव के ही विजयपाल राठौर के खेत में नया चकरोड बनवाने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
जमीन मालिक विजयपाल और उनके परिजन मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। देखते ही देखते गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। ग्रामीण महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने चकरोड के सामने बैठकर मजदूरों को काम रोक दिया। महिलाओं ने मिट्टी डालने वालों को खदेड़ दिया।
सूचना पाकर अचरा चौकी इंचार्ज अक्षय कुमार और डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान पति अवनीश, उनके भाई प्रवेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के नेकसे राठौर को हिरासत में लेकर मेरापुर थाना ले गई। तीनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर एसडीएम कायमगंज न्यायालय में पेश किया गया।
खेत मालिक विजयपाल राठौर ने बताया कि जमीन पर पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। एसडीएम तथा डीएम फर्रुखाबाद ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी के वोट बैंक साधने के लिए विवादित खेत से चकरोड निकालने की साजिश रची गई थी।