फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar over challaning of roadways bus

Farrukhabad News: रोडवेज बस का चालान काटने पर हंगामा

Thu, 23 Oct 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uproar over challaning of roadways bus
फोटो-01, बस अड्डा पर हरदोई जा रही बस में चढ़ती सवारियां। संवाद
विज्ञापन


- हरदोई जा रही थी फर्रुखाबाद डिपो की बस, बाद में डिलीट किया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर जाम के बाद दो घंटे तक हरदोई से कोई भी बस नहीं आई। भीड़ को देख स्थानीय डिपो की बस लगाई गई। बस में सीटें भरने के बाद कई सवारियां खड़ी हो गईं। इस दौरान टीएसआई ने बस का ओवरलोडिंग में चालान कर दिया। गुस्साए ड्यूटी कर्मियों ने सभी बसें खाली करवा दीं। इसके बाद टीएसआई ने चालान डिलीट किया। डिपो अफसरों ने डग्गामार वाहनों के पायदान खड़ी सवारियां न दिखने का आरोप लगाया।
बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट और हुल्लापुर के पास लंबा जाम लग गया। लिहाजा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक कोई बस नहीं पहुंची। हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली आदि को जाने वाली बहनों की संख्या अधिक देख ड्यूटी कर्मियों ने स्थानीय डिपो की बस हरदोई के लिए लगवा दी। कुछ ही मिनट में सवारियों से बस भर गईं।
विज्ञापन

चालक बस लेकर चला, तो दिल्ली गेट पर खड़े टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बस का चालान कर दिया। चालक-परिचालक ने सूचना स्टाफ को दी। बस अड्डा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, नीरज अग्निहोत्री, अनूप कटियार, एसके शुक्ला पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहनों को गंतव्य तक पहुंचाना मुश्किल है। ऐसे में टीएसआई का यह कृत्य ठीक नहीं है। उन्होंने बस अड्डा पर खड़ी बसों से सवारियां उतार दीं। कहा कि कोई बस नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो कर्मियों का गुस्सा देख टीएसआई ने चालान डिलीट कर दिया। इसके बाद बस को हरदोई के लिए रवाना किया जा सका। ड्यूटी कर्मियों ने कहा कि डग्गामार वाहनों के पायदान पर खड़ीं सवारियां उन्हें नहीं दिखतीं। बसों के अंदर सवारियों से दिक्कत है। टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि बस के दरवाजे पर यात्री लटके थे। इसीलिए उन्हें हिदायत दी थी। चालान नहीं काटा था। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed