फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar of municipal worker couple for vaccine

Farrukhabad News: वैक्सीन में देरी पर पालिका कर्मी दंपती का हंगामा

Wed, 23 Nov 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar of municipal worker couple for vaccine
लोहिया अस्पताल में कर्मचारी से विवाद करता ऑपरेटर व उसकी पत्नी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पत्नी के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे पालिका कर्मी ने दो लोगों के लिए ही वॉयल खोलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर हंगामा किया।
विज्ञापन

पत्नी लोगों से हाथापाई पर आमादा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में सच देखकर मुकदमा लिखने की बात कही तो दोनों रफूचक्कर हो गए।
शहर के मोहल्ला पल्ला पार्क निवासी रामदेव व्यास नगर पालिका में नलकूप ऑपरेटर हैं। वह पत्नी के साथ बुधवार सुबह करीब 10 बजे लोहिया अस्पताल कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाने पहुंचे। उन्होंने पंजीकरण कराया।
कर्मचारी सत्येंद्र ने कहा कि कुछ देर रुक जाएं। पांच लोग होने पर ही वॉयल खुल सकेगी। इस पर पालिका कर्मी ने गाली-गलौज कर दी।
इसके बाद दंपती ओपीडी में सीएमएस के पास पहुंचे। सीएमएस ने भी नियम का हवाला देकर कुछ देर रुकने को कह दिया।
इस बीच स्वास्थ्य कर्मचारी से अभद्रता पर कई साथी एकत्रित हो गए। इसी दौरान ऑपरेटर की पत्नी गाली-गलौज करने लगी। विवाद बढ़ता देख कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो पालिका कर्मी की पत्नी हाथ में हेलमेट लेकर मारने को दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

महिला काफी देर हंगामा करती रही। काफी प्रयास के बाद पति उसे लेकर इमरजेंसी पहुंचा।
दंपती ने आवास विकास चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार ने लोगों से पूछताछ की। चौकी प्रभारी ने दंपती से कहा कि वह सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसमें जिसकी गलती होगी, उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बीच कुछ देर में ही दंपती मौके से चले गए।
‘एक दंपति अपने लिए ही वॉयल खोलने का दबाव बना रहा था। वैक्सीन काफी महंगी है, तो दो लोगों के लिए खोलना उचित नहीं था। युवक के साथ आई महिला ने काफी हंगामा किया। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखा दिए हैं।’
-डॉ. राजकुमार गुप्त, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed