फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar in the city, stop shops, Section 144 is applicable

शहर में बबाल, दुकाने बंद करो, लागू है धारा 144

Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the city, stop shops, Section 144 is applicable
फर्रुखाबाद में बवाल होने से नेहरू रोड की बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : FARRUKHABAD
शहर में बवाल है, दुकानें बंद करो, धारा 144 लागू है। यह कहकर सीओ मोहम्मदाबाद व सीओ अमृतपुर की अगुवाई में रेलवे रोड पर दुकानों के शटर गिरवाए गए। गलियों में भीड़ लगाए लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस के जाने के बाद भीड़ फिर से गलियों के बाहर जमा हो गई।
विज्ञापन

डीएम व एसपी फोर्स के साथ नेहरू रोड पर रूट मार्च कर रहे थे। तभी खुफिया विभाग के एक सिपाही ने सूचना दी कि रेलवे रोड पर सिल्वर साइन सिनेमा हाल के बाहर लोग जमा हो रहे हैं। ऐसे में डीएम व एसपी का काफिला सेनापति मोहल्ले के बाहर से ही लौट आया।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर व सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को फोर्स के साथ आगे बढ़कर रेलवे रोड पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने रेलवे रोड की सभी दुकानों के शटर गिरवा दिए। लोगों को बताया कि शहर में बवाल है और धारा 144 लागू है। इसलिए तीन से अधिक लोगों के खड़े होने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गलियों के बाहर खड़े लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ लिया। सिनेमा हाल के मैनेजर को सीओ ने भीड़ न लगाने की हिदायत दी। इस पर उसने कहा कि वह डरने वालों में नहीं है। हाल में पिक्चर चल रही है और सभी शो दिखाए जाएंगे। पुलिस ने रेलवे स्टेशन चौकी तक भ्रमण किया और छतों पर खड़े लोगों को नीचे जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed