फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar among the girl's family reached the lover's house

प्रेमी के घर पहुंची युवती के परिजनों का हंगामा, थाने में ड्रामा

Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar among the girl's family reached the lover's house
फर्रुखाबाद। एक युवती शुक्रवार को अपने प्रेमी के यहां पहुंच गई। शनिवार सुबह उसके माता-पिता समेत अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। युवती को दबोच लिया और पीटने लगे। जब परिजन पीटते हुए उसे गली में ले आए, तो प्रेमी घर से भागकर ट्रेन की पटरी पर लेट गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस युवक को थाने ले गई। कुछ देर में युवती और उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। घंटों चले मानमनौव्वल के बाद युवती के परिजन बैरंग लौट गए। कर्मचारी नेता थाने में डटे रहे। युवती प्रेमी के साथ ही विवाह करने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी युवक के घर कानपुर देहात के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शुक्रवार को पहुंच गई। शनिवार सुबह 10 बजे उसके माता-पिता व परिजन भा वहां जा पहुंचे। उन्होंने युवती को समझाया, मगर वह नहीं मानी। इस पर युवती को पीटने लगे। जब वह उसे पीटते हुए खींचकर गली में ले आए, तो प्रेमी घर से निकल गया। पता चला कि वह ट्रेन की पटरी पर लेटा है। सूचना पर यूपी-112 पहुंची और युवक को लेकर थाने पहुंच गई। कुछ ही देर में युवती और उसके परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग थाने में जमा हो गए।
विज्ञापन

युवती के परिजनों का थाने में घंटों युवक व उसके परिजनों से विवाद होता रहा। परिजनों के लाख समझाने पर भी युवती नहीं मानी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जेपी यादव के सामने भी मामला पहुंचा, मगर युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेता हरिओम वाल्मीकि समेत अन्य लोग भी थाने में डटे रहे। परिजनों के जाने के बाद युवती ने थानाध्यक्ष को बताया कि यदि वह परिजनों के साथ चली गई, तो वह उसकी हत्या कर देंगे। प्रेमी बोला कि यदि युवती को कुछ हुआ, तो वह भी अपना जीवन समाप्त कर देगा। प्रेमी युगल थाने से चले आए। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पिता से उन्होंने बात की, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। युवती हर हाल में प्रेमी संग रहना चाहती है। लिहाजा उसी के साथ भेज दिया गया। अब वह शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed