{"_id":"63d41988f8080845d9106e9f","slug":"up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7408083155-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पंचायत सहायक भर्ती को लेकर पूर्व प्रधान भी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पंचायत सहायक भर्ती को लेकर पूर्व प्रधान भी सक्रिय
विज्ञापन
कमालगंज। पंचायत सहायक के रिक्त पद वाली कुछ ग्राम पंचायतों में सहायक की भर्ती को लेकर पूर्व प्रधान व हारे हुए प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं। वे समर्थकों के आवेदन करा रहे हैं। दो फरवरी तक आवेदन भरे जाने हैं। ग्राम स्तर पर विश्वास न होने के चलते कुछ अभ्यर्थी ब्लॉक कार्यालय में भी आवेदन जमा करने पहुंच रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदरखेड़ा, छीतापुर कपूरापुर, हिसामपुर, हुसैनपुर नौखंडा, ईशेपुर, कोरीखेड़ा, मोहनपुर दिनारपुर, रूनी चुरसई में पंचायत सहायक का पद रिक्त है। रिक्त पद वाली ग्राम पंचायत में सहायक की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी को शुरू हो गई।
दो फरवरी तक आवेदन ग्राम पंचायत, खंड विकास अधिकारी कार्यालय या डीपीओ कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। ग्राम सचिवालय में पंचायत सहायक ही डाटा एंट्री ऑपरेटर भी हैं। ऐसे में भुगतान प्रक्रिया आदि में सहायक की भूमिका रहती है। यही कारण है कि कुछ पूर्व प्रधान व हारे प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए हैं। बीडीओ आलोक आर्य का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय के पटल पर भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।