फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: गेंहू के लिए संजीवनी तो आलू के लिए बरसा तेजाब

Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। आलू की फसल के लिए मंगलवार रात से ही पानी के रूप में तेजाब बरसा। बुधवार सुबह भी जारी रही रिमझिम बरसात की वजह से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका है। एक-दो दिन मौसम का आलम यही रहा तो आलू खेत में ही सड़ सकता है। सरसों का फूल झड़ने से पैदावार पर असर पड़ेगा। वहीं, यह बारिश गेहूं और तंबाकू की फसल के लिए संजीवनी बनकर आई है।
विज्ञापन

बरसात और तेज हवाओं से सरसों की फसल को करीब 30 प्रतिशत नुकसान होगा। राजेपुर ब्लॉक के ग्राम खरगपुर निवासी किसान रमेश चंद्र का कहना है कि उन्होंने चार बीघा में सरसों बोई है। पानी की बूंदों से सरसों का फूल झड़ रहा है। इससे फसल की पैदावार करीब 30 फीसदी तक घट सकती है। शमसाबाद ब्लॉक के धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि सरसों की फसल में माहूं रोग लग सकता है।
विज्ञापन

नवाबगंज के बरतल गांव निवासी मेवाराम ने बताया कि उन्होंने सात बीघा में आलू की फसल बोई है। एक-दो दिन ऐसी बरसात हुई तो फसल खेत में ही सड़ सकती है। राजेपुर के ग्राम तुषौर निवासी महेश कुमार, रामशंकर यादव ने बताया कि बरसात के कारण तापमान कम होने के चलते आलू में झुलसा रोग लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़पुर के टिकुरियन नगला निवासी सूरजपाल ने बताया कि रात से हो रही बरसात के कारण आलू की फसल को नुकसान हुआ है। खेत में कच्चा और पका आलू तैयार है। बरसात होने के कारण खुदाई बंद हो गई है। मोहम्मदाबाद ब्लॉक के गांव धीरपुर निवासी विष्णु नारायण, संजीव, धीरेंद्र, हैदरपुर गांव के कल्लू, राठौर, सर्वेश का कहना है कि आलू के भाव वैसे ही काफी कम हैं। बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
राजेपुर के खरगपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव बताते हैं कि गेहूं के लिए यह मौसम बहुत ही अनुकूल है। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ पहुंचेगा। अमृतपुर के वीरेंद्र सिंह, रोशनलाल ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए इस बरसात ने संजीवनी का काम किया है। बंपर पैदावार होगी।
कंपिल निवासी रामभरोसे का कहना है कि इस बरसात से तंबाकू की फसल को फायदा हुआ है। तंबाकू की खेती करने वाले किसान बबलू, अदील खान, रामऔतार, माहिर खान, विमलेश दीक्षित ने बताया कि बंपर पैदावार होगी। ठंडा मौसम तंबाकू के लिए वरदान साबित होता है।

जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं के लिए यह बारिश फायदेमंद है। गिरी हुई सरसों में उत्पादन प्रभावित होगा। बेल वाली आलू की फसल में मौसम साफ होने पर नुकसान बच सकता है। हालांकि आलू की पकी फसल में नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed