फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student dies after falling from roof during monkey attack

Farrukhabad News: बंदरों के हमले में छत से गिरी छात्रा की मौत

Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student dies after falling from roof during monkey attack
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला नरकसा में मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई एक छात्रा पर बंदरों ने हमला बोल दिया। वह भागी तो हड़बड़ी में सिर के बल गली में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला नरकसा निवासी पूर्व सैनिक सुनील कुमार चौहान की पुत्री पलक चौहान (16) कक्षा नौ की छात्रा थी। वह दोपहर एक बजे स्कूल से घर लौटी। कपड़े बदलने के लिए मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई। जैसे ही छत पर पहुंची, वहां बैठे बंदरों के झुंड ने हमला बोल दिया। चीख पुकार करते हुए पलक भागी तो वह हड़बड़ी में छत से गली में जा गिरी। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पलक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ा भाई प्रतीक, छोटी बहन परी और भाई पीयूष हैं। मां आरती समेत परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed