फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: जीएसटी के सचल दल ने तंबाकू लदा ट्रक पकड़ा

Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
up news,farrukhabad news,farrukhabad
कायमगंज। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) के सचल दल ने मंडी समिति के पास धर्मकांटे के बाहर ई वे बिल में गड़बड़ी की आशंका पर तंबाकू लदा एक ट्रक पकड़ लिया। टीम माल व उसके प्रपत्रों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात मंडी समिति के पास धर्मकांटे पर तौल कराने के बाद एक ट्रक जा रहा था। एसजीएसटी सचल दल को सूचना मिली कि ट्रक में लदा तंबाकू का माल गुजरात की एक फर्म को भेजा जा रहा है। आढ़ती ने तंबाकू के महंगे माल की कम कीमत दर्शाकर ई वे बिल बनवाया है। इस पर एसजीएसटी सचल दल सक्रिय हो गया। टीम ने धर्मकांटे के पास से ट्रक को पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रक को मंडी समिति में खड़ा किया गया।
विज्ञापन

सचल दल के एसटीओ अभिषेक मिश्रा ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि आढ़ती ने बिल में अधबनी तंबाकू दर्शाई है। तंबाकू की किस्म भी नहीं खोली गई है। ट्रक में लदे माल की कीमत 3 लाख 22 हजार 560 रुपये दर्शाई गई है। इससे बिल में गड़बड़ी होने की आशंका है। आढ़ती से मिले प्रपत्रों की जांच की जा रही है। साथ ही माल का नमूना लेकर कीमत का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया यह माल दिव्यांशु टुबैको कंपनी से गुजरात की फर्म को भेजा जा रहा था। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सचल दल में एसटीओ गणेश यादव व टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed