{"_id":"628fbee64cf3a25cdb024bb1","slug":"up-government-farrukhabad-news-baught-aaloo-farrukhabad-news-knp6990179190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ‘हस्तक्षेप’ से खुश हुए आलू किसान-व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ‘हस्तक्षेप’ से खुश हुए आलू किसान-व्यापारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में आलू के लाभकारी मूल्य के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना लागू किए जाने का किसानों और व्यापारियों ने स्वागत किया है। किसानों का कहना है कि आलू के भाव गिरने पर इस योजना से लाभ मिल सकता है।
बजट में आलू के लाभकारी मूल्य के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना के मद में एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देश की सबसे बड़ी आलू उत्पादक बेल्ट में किसान पिछले एक साल में घाटे से परेशान रहे। ऐसे में प्रदेश के बजट में आलू की मंदी के प्रति सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण से किसान खुश हैं।
आलू उत्पादक व इंडियन पोटैटो ग्रोवर एक्सपोर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला का कहना है कि सरकार का यह बड़ा कदम है, लेकिन दी गई धनराशि कम है। उम्मीद है कि सरकार अगले बजट में अधिक धनराशि का प्रावधान करेगी। इस योजना में बाजार में मंदी व मांग कम होने पर सरकार बाजार में हस्तक्षेप कर आलू खरीद सकती है। सरकार की ओर से अधिक मांग वाले क्षेत्र में आलू भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
हवाई पट्टी का जिले को भी मिलेगा लाभ
कमालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में हवाई पट्टी बनाए जाने का बजट में प्रावधान हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाद में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने की थी।
लिंक एक्सप्रेसवे बनने पर फर्रुखाबाद 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा तो यहां के लोगों को भी हवाई पट्टी का लाभ मिल पाएगा। हालांकि यहां के मोहम्मदाबाद में भी हवाई पट्टी है, पर उसके विस्तार का कोई प्रावधान बजट में नहीं किया गया है।