{"_id":"6059e68f8ebc3e8ca53410ff","slug":"up-brother-arrives-at-police-station-after-killing-sister-with-sharp-weapon-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रूखाबाद में धारदार हथियार से बहन की हत्या कर थाने पहुंचा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रूखाबाद में धारदार हथियार से बहन की हत्या कर थाने पहुंचा भाई
Tue, 23 Mar 2021 06:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के कमालगंज में रोकने के बाद भी फोन पर किसी से बात करने से नाराज भाई ने बहन को टकोरे के वार से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी किशोर ने खुद ही थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गांव पहुंचकर पुलिस ने उसका मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त टकोरा बरामद कर लिया।
गांव देवराजपुर निवासी ग्रामीण जयपुर में चप्पल फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ बड़ा बेटा भी वहीं रहकर काम करता है। परिवार गांव में रहता है। उसकी 14 वर्षीय पुत्री फोन पर किसी से बात करती थी। उसका 16 वर्षीय भाई (बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र) इसका विरोध करता था। मंगलवार को दिन भी किशोरी ने फोन पर किसी से बात की।
इसकी जानकारी भाई को हो गई। इस पर शाम को करीब साढ़े चार बजे उसने बहन को घर के कमरे में बुलाया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर टकोरे से बहन की गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे मार डाला। चीखपुकार सुन बाहर के कमरे में जरदोजी का काम कर रही मां व अन्य दो बहनें अंदर गईं। तभी किशोर टकोरे के साथ कमरे से निकलकर भाग गया।

मां व बहनों की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उधर हत्या करने के बाद आरोपी किशोर सीधा थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस से बहन की हत्या करने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पिता, मां व बड़े भाई से पूछताछ की।
पुलिस ने परिजनों से घटना में प्रयुक्त टकोरा व आरोपी का मोबाइल मांगा तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही। इस पर पुलिस ने कहा कि आरोपी ने टकोरा पड़ोसी महिला द्वारा छीने जाने की बात कही है। कुछ देर बाद दोनों चीजें पुलिस को दे दी गईं। बड़े भाई ने बताया कि वह घटना के समय कमालगंज बाजार गया था। मां ने बताया कि सब लोग बाहर वाले कमरे में जरदोजी का काम कर रहे थे।
बेटे ने आकर बहन से खाना मांगा और अंदर पहुंचने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय शर्मा ने थाने व घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि किशोर हिरासत में है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।