फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP Board: 60 DHE and 648 examiners remained absent

यूपी बोर्ड : 60 डीएचई व 648 परीक्षक रहे अनुपस्थित

Sun, 19 Mar 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 60 DHE and 648 examiners remained absent
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के बावजूद मूल्यांकन के पहले दिन ही 60 प्रधान परीक्षक व 648 परीक्षक अनुपस्थित रहे। तीनों केंद्रों पर सिर्फ 4,833 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका।
विज्ञापन

परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रह ने वालों पर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जनपद के राजकीय इंटर कालेज, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआइसी) फतेहगढ़ और रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद मूल्यांकन केंद्र पर पहले दिन ही 708 प्रधान परीक्षक व परीक्षक अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ विभाग ने कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। आवंटित 3,18,613 उत्तर पुस्तिकाओं में सिर्फ 4,833 कापियां जांची जा सकीं। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अनुपस्थित लोगों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण भी तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed