{"_id":"5b54d00f4f1c1b42748b6524","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-young-man-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज कोतवाली के ग्राम पपड़ी तिराहे पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण व ससुरालीजन घायल को सीएचसी ले गए जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी पुत्र पवन सक्सेना (42) पुत्र कैलाश सक्सेना पपड़ी गांव के एक टेंट हाउस में काम करता था। शनिवार को ग्राम सुल्तानपुर में टेंट लगाने के बाद वह पपड़ी आ रहा है। इसी दौरान पपड़ी तिराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पपड़ी स्थित उसकी ससुराल में दी। उसे आनन-फानन देर रात सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। परेशान परिजन उसे उसे प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। युवक का शव आते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी फूलन देवी व पुत्र व पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक पांच भाई में सबसे बड़ा था। पिता कैलाश चंद्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।