फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unknown mob vandalized, statue damaged

अज्ञात भीड़ पर मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति क्षतिग्रस्त की रिपोर्ट

Wed, 20 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Unknown mob vandalized, statue damaged
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मां बिसारी देवी मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने, फेंकने में अज्ञात भीड़ पर मेरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल युवक के भाई ने मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

मां बिसारी देवी सेवा समिति के संयोजक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने आरोप लगाया कि बिना परमीशन के धम्मयात्रा में शामिल भीड़ ने मां बिसारी देवी और हनुमान मंदिर की दीवारों और मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया। मूर्तियां उठाकर फेंक दीं। इससे सनातन धर्मियों की आस्था पर ठेस पहुंची है। इस कृत्य में भीड़ शामिल रही। दूसरा मुकदमा संकिसा निवासी घायल अजय कुमार जाटव के चचेरे भाई राजीव जाटव ने दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसमें कहा कि भाई अजय कुमार चक्की पर काम करता है। वह सुबह साथी रामलखन के साथ चक्की से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने घेरकर उससे पूछताछ की, नाम और पता बताने पर जाति सूचक गालियां देकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि जांच रिपोर्ट आते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने संकिसा में हुए बवाल के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बौद्ध अनुयायियों पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ सपाइयों की साजिश है। विधायक ने कहा कि सपा से दो विधायक और राज्यमंत्री बनने के बावजूद संकिसा का विकास नहीं कराया गया। अब उनके

कार्यकाल में विकास कार्य सपाइयों को हजम नहीं हो रहे हैं।क्षेत्रीय सपा नेता की साजिश के तहत विवाद हुआ है। करीब 5000 बौद्ध अनुयायियों को बंधक बना लिया गया था। इससे पहले बौद्ध अनुयायी व सनातन धर्मियों में कभी विवाद नहीं हुआ। यहां विदेशों से भी बौद्ध अनुयायी आते हैं। सपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बदनाम करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed