{"_id":"6755f0776b835165130daf96","slug":"university-examination-will-be-held-at-47-centres-seven-nodal-centers-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-118391-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 47 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालय परीक्षा, सात नोडल केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 47 केंद्रों पर होगी विश्वविद्यालय परीक्षा, सात नोडल केंद्र
विज्ञापन
कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जिले के 47 केंद्रों पर होंगी। पेपर व कापियां देने के लिए सात नोडल केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रो पर परीक्षा तीन पालियों में होगी।
17 दिसंबर से आरंभ होने वाली विश्वविद्यालय परीक्षा के लिए 47 केंद्र बनाए गए हैं। स्ववित्तपोषी परीक्षा केंद्रों को नोडल केंद्र से पेपर व कापी मिलेंगी। सभी सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालय को नोडल केंद्र रखा गया है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी।
दूसरी पाली में 11:30 से 1:30 व तीसरी पाली के पेपर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। 17 दिसंबर को प्रथम पाली में बीए प्रथम सेमेस्टर हिंदी विषय से परीक्षा शुरू होगी। कई स्ववित्तपोषी कालेजों में चार से पांच कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है।