फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   United in crisis Shicshamitr

संकट में एकजुट हुए शिक्षामित्र

Sun, 13 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 13 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
United in crisis Shicshamitr
सहायक अध्यापक पदों पर समायोजन किए जाने की प्रक्रिया को उच्च न्यायालय से
विज्ञापन
रद्द किए जाने से हताश शिक्षामित्रों के संगठन एकजुट हो गए हैं। इन्होंने रविवार को बैठक कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इच्छा मुत्यु की मांग करने का निर्णय लिया। इस दौरान सदमे में दो शिक्षामित्र बेहोश होकर गिर पड़े। इनको पानी डाल कर होश में लाया गया। शिक्षामित्रों ने सोमवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर विद्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद

शिक्षामित्रों को सपने चकनाचूर हो गए हैं। इसको लेकर शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय परिसर में बैठक की। इसमें इन्होंने एक दूसरे को अपनी समस्याएं बताईं। शिक्षामित्र रामवीर और वृजेश सदमे के कारण बैठक में गश खाकर गिर पड़े। इनको पानी डालकर होश में लाया गया। झिझुकी के शिक्षामित्र बलराम सिंह ने बताया कि दो बेटियों की शादी के लिए बैंक से लोन लिया

था। नौकरी जाने से अब बैंक का कर्जा चुकाना मुश्किल होगा। शिक्षामित्र शिखा भदौरिया ने बताया कि पति ने छोड़ दिया था। शिक्षक पद पर समायोजन से जीवनयापन की चिंता समाप्त हो गई थी। अब परिवार का जीवन पालना मुश्किल होगा। शिक्षामित्र सीता ने बताया कि एक माह पूर्व पति की मृत्यु हो गई थी। समायोजन रद्द होने से जीवन चलाना मुश्किल होगा। इस संकट के

समय में शिक्षामित्रों के दोनों संगठन एकजुट हो गए हैं। यह हक पाने के लिए अभी भी लड़ाई जारी रखने को तैयार हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडेय और ऋषीपाल सिंह यादव ने बताया कि समायोजन रद्द होने से शिक्षामित्रों के सामने एक समस्या

उत्पन्न हो गई है। शिक्षामित्र सामूहिक रूप से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। 14 सितंबर को शिक्षण का बहिष्कार कर विद्यालयों में तालाबंदी का निर्णय लिया गया है। इन्होंने शिक्षक संगठनों से संकट के समय सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह यादव ने कहा कि वह संगठन के सहयोग से शिक्षामित्रों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed