{"_id":"619d26b476fec95c28687555","slug":"union-minister-and-deputy-army-chief-will-attend-centenary-celebrations-farrukhabad-news-knp6656672135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री व उप सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री व उप सेना प्रमुख
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट सेंटर के शताब्दी समारोह में पूर्व थल सेनाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री बी के रावत और उप सेना प्रमुख (कर्नल ऑफ दि रेजिमेंट) लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती भी शामिल होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को होगी।
रेजिमेंट सेंटर में प्रत्येक चार वर्ष में पुनर्मिलन कार्यक्रम होता है। इस वर्ष रेजीमेंट के 100 वर्ष पूरे हुए रहे हैं। इस उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में सेना के वर्तमान व पूर्व अधिकारी शामिल होंगे। शहीद स्मारक पर सलामी का कार्यक्रम होगा। वहां पर रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाएगा।
रेजिमेंट सेंटर में सभी स्थलों को फूल मालाओं से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बाहर सेना की क्यूआरटी टीम को लगाया गया है। बड़े चौराहे से लेकर आंबेडकर प्रतिमा तक पुलिस व ट्रैफिक के जवान मुस्तैद रहेंगे। कार्यक्रम में डीएम व एसपी को भी आमंत्रित किया गया है।