फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uniformed, furious women entered the line of the form

पर्चा की लाइन में घुसे वर्दीधारी, भड़की महिलाएं

Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uniformed, furious women entered the line of the form
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में लंबी लाइन में आगे खड़े होकर खाकी वर्दीधारी के पर्चा बनवाने पर महिलाएं भड़क गईं। होमगार्ड ने उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में सुबह से लाइन लगी रही। 1160 मरीजों ने पर्चा बनवाए। भीड़ इस कदर बढ़ी कि तीन काउंटरों पर पर्चे बनाए गए। सुबह करीब 11 बजे उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब दो खाकी वर्दीधारी महिलाओं की लाइन में आगे लगकर अपने साथ आए लोगों के पर्चा बनवाने लगे।
विज्ञापन

घंटों से लाइन में लगी बीमार महिलाएं कुछ देर तो शांत रहीं, मगर जब कई पर्चा बनवाते दिखे, तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। ओपीडी की सुरक्षा में लगे होमगार्ड ने पहुंचकर महिलाओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इसी दौरान खाकी वर्दीधारी वहां से खिसक लिए।
सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि लाइन के आगे पर्चा बनवाना गलत है। इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed