{"_id":"5fd4b6fe8ebc3e3dd43a0459","slug":"unhappy-youth-dies-after-failing-in-tet-three-times-farrukhabad-news-knp59939008","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी में तीन बार फेल होने से दुखी युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी में तीन बार फेल होने से दुखी युवक ने दी जान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। टीईटी में तीन बार फेल होने से दुखी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह भतीजी खाना खाने के लिए बुलाने गई तो वह चारपाई पर मृत पड़ा था।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना के मजरा मदियन भार नगर निवासी घनश्याम सिंह (34) शुक्रवार को अपने घर में मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला।
उसके भाई राम प्रताप की पुत्री खाना खाने के लिए उसे बुुलाने गई तो घटना का पता चला। उसने परिजनों को जानकारी दी। चारपाई के पास की जहर की शीशी भी मिल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई राम प्रताप ने बताया कि नौ वर्ष पहले घनश्याम की शादी जनपद कन्नौज की कोतवाली गुरसहायगंज के गांव सिमरापार निवासी साधना के साथ हुई थी।
घनश्याम ने बीएससी व बीएड किया था। टीईटी में तीन बार फेल हो जाने से वह दुखी था। इसके चलते ही उसने जहर खा लिया। प्रसव के लिए कुछ दिन पूर्व उसने पत्नी को मायके भेज दिया था। सात दिन पहले बेटी हुई। उसकी छठी के कार्यक्रम में शामिल होकर वह 10 दिसंबर को घर आ गया था। पुत्र मयंक, बेटी परी, पत्नी साधना, भाई राम प्रताप, नवरतन, सुरेंद्र, बहन उर्मिला, बीना रो-रो कर बेहाल हो गए।