फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrollable tractor hits car and enters Budha Bihar

Farrukhabad News: कार को टक्कर मारकर बेकाबू ट्रैक्टर बुद्ध बिहार में घुसा

Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 18 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tractor hits car and enters Budha Bihar
गांव भगौतीपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से खड़ी क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : गांव भगौतीपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
कायमगंज। खाद लदे एक ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे बुद्ध बिहार की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। टक्कर लगने से कार सवार बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात गांव कुबेरपुर निवासी समी खां अपने दोस्तों के साथ अपनी सफारी कार से एक गेस्ट हाउस में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव भगौतीपुर के पास ओवरलोड खाद लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले कार से टकरा गया। इसके बाद चालक ने उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर सड़क किनारे बने बुद्ध बिहार की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। ट्रैक्टर बुद्ध की प्रतिमा से कुछ दूर पहले जाकर रुक गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रामअवतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खाद की बोरियां सड़क से उठवाकर एक किनारे एकत्र कराईं। ट्रैक्टर ट्रॉली को क्रेन से खिंचवाकर कोतवाली लाया गया। घटना में कार सवार भी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क पर बार-बार ऊपर उठ रहा था। इससे वह अनियंत्रित हो गया। कार सवार समी खान ने टक्कर मारकर कार क्षतिग्रस्त करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed