फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ultrasound stalled in Lohia Hospital for six days

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में छह दिन से अल्ट्रासाउंड ठप

Sun, 30 Jun 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound stalled in Lohia Hospital for six days
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन छह दिन से बंद पड़ी है। ऐसे में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में जिला ही नहीं आसपास बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदोई तक के मरीज इलाज कराने आते हैं। हर रोज इमरजेंसी के अलावा 800 मरीज ओपीडी में आते हैं। इसी के कारण अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन से रोजाना करीब 40 अल्ट्रासाउंड होते हैं। 14 साल पुरानी हो चुकी मशीन आए दिन खराब होने से दूरदराज के मरीज परेशान होते हैं। 24 जून को मशीन में फिर तकनीकी कमी आ गई। लिहाजा अल्ट्रासाउंड होना बंद हो गए। हालांकि जिम्मेदार खराब पार्ट लखनऊ भेजने की बात कह रहे हैं। लेटलतीफी के कारण मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड अथवा निजी पैथोलॉजी सेंटरों पर मोटी रकम खर्च करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि लखनऊ का इंजीनियर खराब पार्ट ले गया है। जल्द लाकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed