फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ultrasound is not being done in CHC for three months

Farrukhabad News: सीएचसी में तीन माह से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, मशीन बनी शोपीस

Tue, 17 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound is not being done in CHC for three months
फोटो-20 कायमगंज सीएचसी के अल्ट्रासाउंड कक्ष में मोमिया में पैक रखी अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
कायमगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए तीन माह पूर्व लगाई गई नई अल्ट्रासाउंड मशीन अब तक नियमित रूप से चालू नहीं हो सकी है। उद्घाटन के बाद कुछ दिन जांच होने के बावजूद प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के अभाव में मशीन बंद पड़ी है। इससे गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं की समय पर जांच के लिए मशीन उपलब्ध कराई गई थी। इसका शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत और विधायक डॉ. सुरभि ने किया था। सीएचसी में तैनात डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने अल्ट्रासाउंड का प्रशिक्षण लिया था और शुरुआती दिनों में कुछ जांच भी कीं। लेकिन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जारी न होने से वे रिपोर्ट देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इसके बाद से मशीन निष्प्रयोज्य पड़ी है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित एचआरपी डे पर महिला चिकित्साधिकारी के अवकाश पर होने से स्टाफ नर्स अंजलि ने 36 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और परामर्श दिया। इनमें सात हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निजी सेंटर पर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही चिकित्सक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जारी कर सकेंगे। फिलहाल मरीजों को निशुल्क सुविधा निजी सेंटर के माध्यम से दिलाई जा रही है।-डॉ. विपिन कुमार, चिकित्साधीक्षक

वर्जन
मामला उनके संज्ञान में है। यदि प्रमाणपत्र मिलने में अधिक समय लग रहा है तो मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाएगी। -डॉ. सुरभि, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed