फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ultimatum to replace dilapidated bunch cable in a week

Farrukhabad News: एक सप्ताह में जर्जर बंच केबल बदलने का अल्टीमेटम

Sun, 18 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 18 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum to replace dilapidated bunch cable in a week
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिजली संकट को देखते हुए शहर की जर्जर बंच केबल एक सप्ताह में बदलने का अल्टीमेटम दिया है। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि करने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य अभियंता असलम हुसैन, अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना व बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ 18 बिंदुओं पर समीक्षा की। बताया गया कि शहर में जर्जर केबलों के फाल्ट से फीडर नहीं चल पा रहे हैं। इस पर एमडी ने रिवैंप्ड योजना के तहत काम कर रही कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुब्रत बनर्जी से नाराजगी जताते हुए शहर में एक सप्ताह के अंदर सभी जर्जर केबल बदलने की चेतावनी दी। कहा कि एक माह के अंदर पूरे जनपद में बंच केबल बदलने का काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं व आईटीआई छात्रों की टीमें लगाकर शहर से गांव तक सर्वे कराएं। छूटे हुए घरों में बिजली कनेक्शन दिए जाएं। प्रत्येक कनेक्शन पर सर्वे टीम को 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed