फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ujjair massacre: Police pick up five

उजैर हत्याकांड: पुलिस ने पांच को उठाया

Sat, 21 Sep 2019 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ujjair massacre: Police pick up five
फर्रुखाबाद। बालक की हत्या कर कुएं में शव फेंकने के मामले में पुलिस के शक की सुई मोहल्ले में घूम रही है। पुलिस की नजर मोहल्ले में देशी शराब से जुड़े कारोबारियों पर भी है। पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। एक टीम गैरजनपद भेजी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला छोटा बंगसपुरा निवासी जरदोजी कारीगर यूसुफ अंसारी के आठ वर्षीय पुत्र उजैर अंसारी की गुरुवार की शाम अपहरण के बाद रात में ही हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर से पांच सौ मीटर की दूर एक कुएं से बरामद हुआ था। घटना के बाद शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे, स्वाट टीम ने संदिग्धों पर नजर रखने को मोहल्ले में कई बार दस्तक दी। शनिवार दोपहर उजैर के परिजन और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर गए, तो कुएं से करीब 20-25 मीटर पहले ही एक झाड़ी में बच्चे की टी-शर्ट दिख गई। सूचना पर करीब एक बजे स्वाट टीम और कोतवाल पहुंचे। एक लकड़ी से टी-शर्ट को निकाला गया। इसके बाद पुलिस करीब एक घंटे तक मंत्रणा करती रही। जांच टीमों ने कुछ लोगों को चिह्नित भी कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक सलावत खां मोहल्ले का भी बताया जाता है।
विज्ञापन

कोतवाल देवेंद्र दुबे ने बताया कि हत्याकांड का खुलासे में टीमें काम कर रही हैं। वह रात-दिन खुद भी लगे हैं। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने बताया कि तीनों टीमें खुलासे के लिए लगी हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। यूसुफ की रंजिश व बच्चे का किसी बच्चे से झगड़ा होने के संदर्भ में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल के पास बरामद उजैर की लाल टी-शर्ट को जब फारेंसिक टीम ने सीधा किया, तो उसके दोनों कंधों पर झाग के निशान थे। इससे लगता है कि जिस वक्त बच्चे का गला घोटा गया, उस वक्त शर्ट उसके शरीर पर रही होगी। उस पर कुछ घास व मिट्टी लगी थी।
टीशर्ट के दोनों कंधों की तरफ झाग जैसे निशान से अंदेशा है कि हत्या से पहले उजैर टीशर्ट पहने था। लेकिन बाद में उतारने के पीछे क्या मंशा रही होगी, इस बिंदु पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
उजैर के अपहरण और हत्या के 34 घंटे बाद डॉग स्क्वॉयड और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जबकि पुलिस लाइन से घटनास्थल की दूर बमुश्किल आठ किमी है। टीम को शुक्रवार सुबह शव मिलने के तुरंत बाद आना चाहिए था।

डॉग लेकर पहुंची टीम ने टी-शर्ट को सुंघाया। इसके बाद खोजी कुत्ता बमुश्किल 20-25 मीटर दूर स्थित कुएं के पास गया। वहां सूंघने के बाद वह सीधा पश्चिम दिशा के खेतों में चला गया। एक खेत में घूमता हुआ फिर आगे बढ़ गया। टीम को लगा जिस स्थान पर उजैर की चप्पल मिली थी, वहां जाएगा, लेकिन नहीं गया। वह सीधा पश्चिम में ही जंगलों में चला गया। घटनास्थल से करीब एक किमी दूर नाला पार करके टुकी गांव की दीवारों तक गया और लौट आया। इसके बाद डॉग शराब पाउच और चप्पलें मिली थीं, वहीं पर काफी देर तक रुका रहा। इसके बाद मोहल्ला सलावत खां की तरफ चला गया। शाम करीब पौने पांच बजे टीम टी-शर्ट के लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed