{"_id":"67d71ee05f1eeaef5e0f6a95","slug":"two-youths-died-and-one-injured-as-uncontrolled-car-overturned-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-121778-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बेकाबू कार पलटने से दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बेकाबू कार पलटने से दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में शव देख बिलखतीं परिवार की महिलाएं।
- फोटो : संवाद
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कंपिल क्षेत्र के बगराई के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। एक अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घरों के इकलौते पुत्रों की हादसे में मौत होने से परिवार गमगीन हैं।
जनपद एटा के मोहल्ला मयूर बिहार पीपल अड्डा निवासी सक्षम तोमर (18) पुत्र सौरभ तोमर शनिवार को कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बड़ौला में ननिहाल आए थे। सक्षम के दूसरे नाना कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर में रहते थे। उनकी पहली होली की गमी उठाने के लिए सक्षम ममेरे भाई प्रांजल राठौर (20) पुत्र पंकज राठौर व अनमोल राठौर (24) पुत्र अमित प्रताप सिंह के साथ कार से गांव गूजरपुर के लिए निकले।
प्रांजल ने रविवार सुबह गांव के पास ही खुद के पेट्रोल पंप से तेल डलवाया। करीब पांच किमी. चलकर कंपिल क्षेत्र के बगराई के पास उनकी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नीचे गड्ढे में जा गिरी। तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंरी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से सभी को बाहर निकाला। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। पुलिस गंभीर घायल सक्षम व प्रांजल को सीएचसी कायमगंज ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल अनमोल को परिजन सीधे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए। सक्षम की मां रश्मि तोमर व प्रांजल की मां विजय राज लक्ष्मी इकलौते बेटों की मौत से काफी दुखी हैं। दोनों घरों में एक-एक पुत्र ही था। सक्षम के पिता भट्ठा मालिक हैं, सक्षम एटा में कक्षा 12 का छात्र था। प्रांजल के पिता पंकज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सेवारत हैं। वह कानपुर में इंटरमीडिएट में पढ़ रहा था। होली पर दोनों अपने पैतृक गांव आए थे। प्रांजल के ताऊ का पुत्र अनमोल है। वह लखनऊ में पढ़ता है।
सिवारा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार कार पलटने से हादसा हुआ है। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।