{"_id":"696e89905d67764692028de9","slug":"two-youths-arrested-for-breaking-traffic-rules-and-misbehaving-at-a-red-light-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-136104-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेड लाइट पर नियम तोड़ने व अभद्रता में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेड लाइट पर नियम तोड़ने व अभद्रता में दो युवक गिरफ्तार
Tue, 20 Jan 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। सोमवार को ट्रांसपोर्ट चौराहे पर रेड लाइट तोड़कर बीच चौराहे पर बाइक खड़ी करने से रोकने पर दो युवकों सिपाही व पीआरडी जवानों ने टोका तो दोनों अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों को पकड़कर कोतवाली भेज दिया।
बाइक सवार ग्राम च्योलारा निवासी राहुल और रोहित रेड लाइट क्रॉस कर चौराहे के बीचोंबीच खड़े हो गए। वहां ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार और पीआरडी जवानों ने जब यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी तो भड़क कर अभद्रता करने लगे। उन्होंने बाइक नहीं हटाई तो ट्रैफिक पुलिस ने नियम उल्लंघन में चालान काट दिया। इससे वह झगड़े पर आमादा हो गए। इस पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।