{"_id":"68f53603b57f11f5d703c516","slug":"two-youths-arrested-along-with-car-for-online-fraud-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131616-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ऑनलाइन ठगी में दो युवक कार समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ऑनलाइन ठगी में दो युवक कार समेत गिरफ्तार
Mon, 20 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-12, पुलिस लाइन में पुलिस की गिरफ्त में खड़े ठगी में पकड़े गए युवक। स्रोत पुलिस
फर्रुखाबाद। ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने कार समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने इनके खाते में मौजूद 20 लाख रुपये फ्रीज करा दिए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर रविवार को साइबर क्राइम टीम प्रभारी राजेश कुमार ने एक कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों लोग हड़बड़ा गए। गहनता से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों युवक साइबर क्राइम के जरिए लोगों से ऑनलाइन ठगी करते हैं। इनके कब्जे से पांच मोबाइल, पांच एटीएम कार्ड व 12200 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने अपने नाम कृष्ण मोहन पांडेय निवासी वीरपुर हरिहरपुर थाना राजेपुर और दीपक दुबे निवासी श्रीराम कॉलोनी थाना व जिला फिरोजाबाद बताए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने जस्ट डायल एप बना रखा है। यह लोग लोगों से संपर्क कर माल पहुंचाने के नाम पर रुपये अपने खाते में डलवा लेते। इसके बाद नंबर बंद कर देते।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश व फिरोजाबाद आदि जनपदों में इनके खिलाफ साइबर क्राइम के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खातों में 20 लाख रुपये की जानकारी हुई। खातों को सीज करा दिया गया है।