फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two vicious people of poison gang sent to jail

Farrukhabad News: जहरखुरानी गिरोह के दो शातिरों को भेजा जेल

Sat, 08 Apr 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 08 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two vicious people of poison gang sent to jail
फर्रुखाबाद। एसओजी व कादरीगेट एसओ ने संयुक्त अभियान में जहरखुरानी गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों शातिरों पर शहर कोतवाली क्षेत्र, शमसाबाद व नवाबगंज थाना क्षेत्र में तीन घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बस अड्डा फर्रुखाबाद के पीछे से अलीगढ़ एटा चुंगी वाली पुलिया निवासी सतीश शर्मा, मैनपुरी थाना किशनी गांव बैरागपुर निवासी नरेंद्र शाक्य को शनिवार की सुबह पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि शमसाबाद थाना क्षेत्र के चौखड़ा निवासी प्रदीप त्रिपाठी की पत्नी को नौ फरवरी को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा था। वहीं 25 फरवरी को शहर कोतवाली के गांव फरीदपुर निवासी रवेंद्र सिंह के पुत्र को नशीली चाय पिलाकर 13 हजार रुपये निकाल दिए।
विज्ञापन

इसी तरह 27 फरवरी को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीपुर निवासी रिंकू को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 17 हजार रुपये व मोबाइल पार कर दिया था। पकड़े गए नरेंद्र शाक्य के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। सतीश शर्मा उर्फ डोकर के खिलाफ जनपद अलीगढ़, आगरा व फर्रुखाबाद में मादक पदार्थ व चोरी के छह मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए शातिरों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, तीन पैकेट नशीले बिस्कुट, चार पैकेट बिस्कुट सादा, एक शीशी में नशीला पदार्थ, 113 नशीली गोलियां, एक बैग, दो ब्लेड, एक आधार कार्ड, 1575 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed