{"_id":"69ee68a35a334ae3ba09a60a","slug":"two-tube-wells-are-out-of-order-1000-houses-in-seven-localities-are-facing-drinking-water-crisis-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110036-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो नलकूप खराब, सात मोहल्लों के 1000 घरों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो नलकूप खराब, सात मोहल्लों के 1000 घरों में पेयजल संकट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के सात मोहल्लों में दो नलकूप खराब होने से एक हजार घरों में चार दिन से गंभीर जलसंकट बना हुआ है। दाउद खां और बागरुस्तम क्षेत्र के नलकूपों में तकनीकी खराबी आने के बाद से पानी की आपूर्ति ठप है। नगर पालिका की लेटलतीफी के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
दाउद खां मोहल्ले में लगे नलकूप में बुधवार शाम तकनीकी खराबी आ गई थी। पहले ऑपरेटर ने स्टार्टर में कमी बताई, जिसे शनिवार को जोन प्रभारी उवैश खान ने मरम्मत करवाकर लगवाया। इसके बावजूद नलकूप नहीं चला, जिसके बाद पाइप में खराबी बताई गई। इस कारण दाउद खां, दीवान मुबारक और गढ़ी मुरीद खां जैसे करीब 500 घरों में पानी की आपूर्ति चार दिन से बाधित है। वहीं, बृहस्पतिवार को बागरुस्तम में लगे नलकूप की मोटर फुंक गई थी। इससे बागरुस्तम, नौलक्खा, खैराती खां और बंगशपुरा के करीब 500 घरों में पानी का संकट गहरा गया है। नगर पालिका ने मोटर तो निकलवा दी है, लेकिन अभी तक उसे सही करवाकर दोबारा लगवाने की जहमत नहीं उठाई है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के चलते पानी की खपत भी बढ़ गई है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
दोनों क्षेत्रों के लोग पिछले चार दिनों से पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका की धीमी कार्यप्रणाली से स्थानीय निवासियों में रोष है। जोन प्रभारी उवैश खान ने बताया कि खैराती खां (दाउद खां क्षेत्र) में स्टार्टर की मरम्मत के बाद अब पाइप में दिक्कत है, जिसे शीघ्र खुलवाया जाएगा। बताया कि बागरुस्तम की मोटर मरम्मत के लिए भेजी गई है। आश्वासन दिया कि सोमवार शाम तक इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कहा कि इन क्षेत्रों में दूसरी पाइपलाइन से पानी दिया जा रहा है।