फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two trapped in selling land with fake documents by forgery

Farrukhabad News: जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने में दो लोग फंसे, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Jun 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two trapped in selling land with fake documents by forgery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
फर्रुखाबाद जिले में करीब 19 साल पहले बेची गई जमीन के जालसाजी कर फर्जी दस्तावेज बना लिए। उसी जमीन का दोबारा बैनामा करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खेत में फसल उजाड़कर 50 हजार का नुकसान कर दिया। कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव गंगागंज गुरौली निवासी महेंद्र ने गांव के ही अवधेश व कमियामऊ निवासी कौशलेंद्र सिंह के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


कहा कि 18 दिसंबर 2004 को उन्होंने अपनी पत्नी उमा सिंह के नाम खुदागंज निवासी भारत सिंह से जमीन खरीदी थी। उस पर कब्जा भी कर लिया था। इसी जमीन का कुछ हिस्सा खुदागंज के अमर सिंह ने जिला कानपुर थाना स्वरूप नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी विशाल श्रीवास्तव को बेच दिया। इस बैनामे में भी पत्नी उमा का खेत दर्शाया गया। अवधेश की रोड के किनारे की जमीन होने के कारण नियत खराब हो गई। उसने नक्शा का सही तथ्य छिपाकर फर्जी कागजात बनवाकर जमीन का बैनामा कर दिया। यही नहीं 27 अप्रैल 2023 को अवधेश ने उनकी जमीन पर खड़ी फसल काट ली। अवधेश व कौशलेंद्र सिंह ने 16 मई को दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया। दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed