फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two transformers of private tube well stolen from Baraun

Farrukhabad News: बरौन से निजी नलकूप के दो ट्रांसफार्मर चोरी

Tue, 02 Apr 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two transformers of private tube well stolen from Baraun
फर्रुखाबाद। बरौन गांव में दो निजी नलकूपों से चोर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी न तो उच्चाधिकारियों को दी गई और न ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अधीक्षण अभियंता ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


गांव बरौन निवासी उमेश सिंह और शीशराम के निजी नलकूपों पर 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर रखे थे। 29 मार्च की रात चोर दोनों उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी जेई बरौन को दी। जेई ने उच्चाधिकारियों को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

सोमवार को अधीक्षण अभियंता (एसई) अजय सिंह को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जेई सुरेंद्र प्रताप सिंह को फटकार लगाई। जेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जेई सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी, लेकिन उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। रजिस्ट्री से तहरीर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिजवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई अजय कुमार ने बताया कि बरौन से दो ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी हुई है। थाने में तहरीर लेने से पुलिस ने इन्कार कर दिया। इस संबंध में एसपी को पत्र भेजकर ऐसे मामलों में रिपोर्ट तत्काल दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मरों के चोरी होने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।



पिछले साल भी बरौन से तीन ट्रांसफार्मर हुए थे चोरी
जेई बरौन सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल भी बरौन गांव से 25-25 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। बीते दिन फिर इसी गांव से दो ट्रांसफार्मर चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed