{"_id":"6669fc17ba737bd32a091324","slug":"two-suspicious-medicines-found-at-medical-store-20-records-sought-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103147-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं दो संदिग्ध दवाएं, 20 के मांगे अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर पर मिलीं दो संदिग्ध दवाएं, 20 के मांगे अभिलेख
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। एक मेडिकल स्टोर पर दो संदिग्ध दवाएं मिलने पर नमूने लिए। 20 दवाओं के अभिलेख तलब किए गए। मरीजों को बिक्री अभिलेख जारी नहीं किया जाता मिला। उन्होंने नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बुधवार को टीम के साथ मऊदरवाजा स्थित बाबा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। मालिक की ओर से विक्रय अभिलेख जारी नहीं किया जाता मिला। गंदगी भी पाई गई। दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा 20 प्रकार की दवाइयों के क्रय-विक्रय अभिलेख मांगे गए।
इसके बाद डीआई बीबीगंज स्थित बालाजी अस्पताल के भीतर चल रहे मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। वहां फार्मासिस्ट नहीं मिला। मरीज के परिजनों को औषधि के विक्रय अभिलेख भी नहीं दिए जा रहे थे। औषधि निरीक्षक ने दोनों ही फर्म संचालकों को चेतावनी देकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा। दोनों संदिग्ध औषधियों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा। उन्होंने बताया कि नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों के परिजनों को विक्रय पत्र हर हाल में दें। यदि ऐसा न किया गया, तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।