{"_id":"096534d8640df9daee22b9c04cdc97a6","slug":"two-student-immersed-in-the-ganges-one-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में दो छात्र डूबे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में दो छात्र डूबे, एक लापता
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में नहाने गए दो दोस्त डूब गए। गोताखोरों ने एक को बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे का पता नहीं चल सका है। एएसपी को सूचना के बाद फ्लड कंपनी तलाश में जुटी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला न्यू आवास विकास कालोनी बिर्राबाग निवासी अंशुल परिहार (16) पुत्र सुदेश सिंह सिटी पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता है। बुधवार को अंशुल मोहल्ले के ही दोस्त अर्पित (14) पुत्र राजेश मिश्रा के साथ साइकिल से गंगा नहाने गया था।
विज्ञापन
पुराने पांचालघाट ठाकुराद्वारा के सामने नहाते समय पैर फिसलने से दोनों दोस्त गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर गोताखोरों ने अर्पित को बाहर निकाल लिया, अंशुल का कोई पता नहीं चल सका। इतना सब होने के बाद भी पांचालघाट पर मौजूद फ्लड कंपनी को इनके डूबने की भनक नहीं लगी। इस बीच इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एएसपी रामभवन चौरसिया को दी। इसके बाद पांचालघाट चौकी प्रभारी हरिनाथ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फ्लड कंपनी के लोग भी गोताखोरों की मदद के लिए पानी में उतर आए।
विज्ञापन
इस बीच अंशुल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाओं को घर भेज दिया गया। पड़ोसियों ने बताया कि अंशुल मां-बाप का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन अंबे है। पिता गाजियाबाद में सुरक्षा गार्ड हैं। पुलिस ने गंगा तट से छात्र की साइकिल को कब्जे में ले लिया। शाम तक अंशुल की खोजबीन होती रही।