{"_id":"6a022ab3dc73b088760afc22","slug":"two-shops-raided-seven-domestic-cylinders-seized-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-142008-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो दुकानों पर छापा, सात घरेलू सिलिंडर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो दुकानों पर छापा, सात घरेलू सिलिंडर किए जब्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने नगर में निरीक्षण अभियान के दौरान दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान घरेलू सिलिंडरों का अवैध इस्तेमाल करते हुए पाया गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सोमवार को गोहाई स्ट्रीट स्थित कृष्ण मुरारी गुप्ता की समोसा दुकान पर छापा मारा गया। यहां दो घरेलू सिलिंडरों से समोसे बनाए जा रहे थे। मौके से कुल तीन घरेलू और दो व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए, जिनमें से दो व्यावसायिक और एक घरेलू सिलिंडर भरा हुआ था। अधिकारियों ने पाया कि व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध होने के बावजूद घरेलू गैस का प्रयोग व्यावसायिक कार्य में किया जा रहा था। दुकान से चार घरेलू और एक व्यावसायिक गैस कनेक्शन की पासबुक भी मिलीं। जब्त किए गए घरेलू सिलिंडरों को जितेंद्र गैस सर्विस की सुपुर्दगी में दिया गया।
बढ़पुर स्थित अनोखे लाल मिष्ठान भंडार पर भी निरीक्षण किया गया। इस दुकान में पांच घरेलू सिलिंडरों से मिठाई बनाई जा रही थी। सभी घरेलू सिलिंडरों को जब्त कर गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकानों पर घरेलू सिलिंडरों का अवैध प्रयोग पाया गया है। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने दोनों दुकानदारों, कृष्ण मुरारी गुप्ता और रविंद्र गुप्ता, के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।