फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two people, including a sidewalk shopkeeper, were caught and released.

Farrukhabad News: फुटपाथ दुकानदार समेत दो को पकड़ा, छोड़ा

Mon, 08 Apr 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a sidewalk shopkeeper, were caught and released.
फर्रुखाबाद। रेटगंज राशन दुकान की सीढि़यों पर गुरुवार को निर्वस्त्र मिली कानपुर की युवती के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। रोडवेज बस अड्डे के फुटपाथ दुकानदार समेत दो लोगों को पकड़कर रात भर पूछताछ की। सुबह परिजनों से बातचीत के बाद छोड़ दिया गया। बस अड्डे से युवती को ले जाने वाले को भी हिरासत में लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

रेटगंज राशन दुकान के भवन की सीढि़यों पर गुरुवार सुबह सफाई कर्मी को कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र की एक युवती निर्वस्त्र हालत में बैठी मिली थी। आसपास के लोगों ने उसे साड़ी पहनाई। इसके बाद पहुंची कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस ने इस मामले को हल्के में लेकर नशे की आदी बताकर उसके परिजनों को सौंप दिया। वहीं राशन दुकान परिसर के मुख्य गेट पर ताले पड़े रहते हैं, इसके बाद अंदर कैसे गई इसकी जांच की जरूरत नहीं समझी। यही नहीं पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया था।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पुलिस अचानक हरकत में आई। पुलिस ने रोडवेज बस अड्डा के पश्चिमी गेट पर फुटपाथ दुकानदार को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की। बताया गया कि उस युवती ने दुकानदार से सिगरेट खरीदी थी। इसके बाद रेटगंज सोसाइटी का ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। पुलिस ने उस युवक को भी हिरासत में लिया। रविवार सुबह दुकानदार के परिजनों के कोतवाली पहुंचने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने मोबाइल व रुपये गायब होने की बात भी कही थी। कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले मिली युवती के बारे में कुछ लोग रोडवेज की बात कह रहे तो कुछ रेलवे स्टेशन के पास दिखने की बात बता रहे हैं। हालांकि इसमें मामला कुछ और है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed