फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two office bearers of BJYM, free from CM's attempt to stop convoy

सीएम का काफिला रोकने के प्रयास में भाजयुमो के दो पदाधिकारी पद मुक्त

Mon, 23 Jul 2018 12:15 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two office bearers of BJYM, free from CM's attempt to stop convoy
भाजयुमो नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो

विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से न मिलने देने से गुस्साएं भाजयुमो नेताओं ने गेट तोड़ने का प्रयास किया। धरने पर बैठकर डीएम व एसपी के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरे गेट से सीएम का काफिला निकला तो काफिले में आगे चल रही पुलिस की गाड़ी के आगे भाजयुमो नेता ने लेटने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें धक्के मारकर भगा दिया। शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री को पद से मुक्त कर दिया।

रविवार को जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलक्ट्रेट में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पहुंचे। उनका काफिला गेस्ट हाउस में घुसते ही पुलिस कर्मियों ने गेट को बंद कर दिया। तभी भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्रा समेत अन्य लोग मुख्यमंत्री से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने गेट नहीं खोला। तभी पूर्व ब्लाक प्रमुख भाष्कर दत्त द्विवेदी भी वहां पहुंच गए। कहासुनी के बाद उनको गेट खोल कर प्रवेश दे दिया गया और अन्य लोगों को रोक दिया गया।
विज्ञापन


इससे नाराज भाजयुमो नेताओं ने डीएम मोनिका रानी, एसपी अतुल शर्मा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष व महामंत्री के साथ आए लोगों ने गेट तोड़ने का प्रयास किया। अपर जिलाधिकारी ने उन्हें रोका तो उनसे भी नोकझोंक हो गई। भाजयुमो नेता व कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि जिलाध्यक्ष सत्यपाल कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करते हैं। वह भाजयुमो नेताओं का उत्पीड़न करा रहे हैं। उनको भाजपा जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाए। इसी दौरान सीएम की गाड़ी डाक बंगाला के दूसरे गेट से निकलने को हुई। काफिला में आगे चल रही पुलिस की गाड़ी के आगे भाजयुमो के पदाधिकारियों ने लेटने का प्रयास किया। तभी पुलिस कर्मियों ने उनको पकड़ कर खींच लिया और धक्के मारकर भगा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि अनुशासनहीनता करने पर प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व की संस्तुति व जिला प्रभारी प्रकाश पाल की सहमति पर तत्काल प्रभाव से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, जिला महामंत्री शशांक शेखर मिश्र को पदमुक्त कर दिया गया है। इनके खिलाफ अनुशासानात्मक कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखा जाएगा। हंगामे में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गोपाल राठौर के शामिल होने की जानकारी मिली है। उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed