फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two more secretaries suspended for providing accommodation to ineligible people

Farrukhabad News: अपात्रों को आवास देने में दो सचिव और निलंबित

Thu, 01 Feb 2024 03:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Two more secretaries suspended for providing accommodation to ineligible people
फर्रुखाबाद। अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान देने में डीपीआरओ ने दो सचिवों को निलंबित कर दिया है। उन्हें दूसरे ब्लाॅक कार्यालयों से संबद्ध कर एडीओ को जांच सौंपी गई है। एक सप्ताह पूर्व इसी मामले में दो सचिव निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन


राजेपुर ब्लाॅक क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास आवंटन में जमकर धांधली हुई है। अपात्रों को आवास देकर पात्रों को वंचित कर दिया गया। आवास न मिलने पर गरीबों ने वसूली की पोल खोलते हुए डीएम व सीडीओ से शिकायत की थी। इस पर न्याय पंचायतवार अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच कराई गई तो 99 आवास अपात्र मिले थे। इसमें आठ सचिव दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने शिकंजा कसा। बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता के खिलाफ शासन स्तर पर कार्रवाई लंबित है। वहीं, डीडीओ एक सप्ताह पहले ही दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर चुके हैं। डीएम व सीडीओ के अनुमोदन पर बुधवार को डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने दो सचिवों को निलंबित किया है। उन्होंने 15 अपात्रों को आवास देने में सचिव विवेक कुमार को निलंबित कर बढ़पुर ब्लाॅक से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव द्वारा ग्राम पंचायत दहेलिया में पांच, बहादुरपुर में तीन, गांधी में चार व कमालुद्दीनपुर में तीन अपात्रों को आवास देकर तीनों किस्तों की धनराशि भी दी जा चुकी हैं। एडीओ शमसाबाद को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में सचिव के खिलाफ आरोपपत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

उन्होंने सचिव यशकांत सिंह को 23 अपात्रों को आवास देने में निलंबित किया है। सचिव ने ग्राम पंचायत हमीरपुर सोमवंशी में 13, बरुआ में तीन, भुड़िया भेड़ा में एक, अंबरपुर में चार व कंचनपुर सबलपुर में दो अपात्रों को आवास दिए हैं। डीपीआरओ ने सचिव को निलंबन अवधि में कमालगंज ब्लाॅक कार्यालय से संबद्ध कर एडीओ को जांच सौंपते हुए 15 दिन में आरोपपत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed