फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two kW power load

बिजली लोड हो गया दो किलोवॉट

Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
एक किलोवॉट के विद्युत उपभोक्ताओं को अब दो किलोवॉट के हिसाब से बिल भुगतान
विज्ञापन
करना होगा। शासन के आदेश से शहरी क्षेत्र के एक किलोवॉट वाले सभी उपभोक्ताओं का लोड बढ़ा कर दो किलोवॉट कर दिया गया है। अब 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 4 रुपये प्रति यूनिट और मीटर चार्ज 75 रुपये के स्थान पर 150 रुपये अदा करना होगा। बीपीएल कार्ड धारकों के कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ाया गया है।
 
बिजली चोरी रोकने को आरपीडीआरपी योजना के तहत शहरी इलाकों में बंच लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके तहत अधिक से अधिक बिजली मुहैया कराए जाने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। जितने दाम में सरकार बिजली खरीदती है, उसी में उपभोक्ताओं को मुहैया कराए जाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसके तहत शहरी इलाकों में एक किलोवॉट के कनेक्शन शासन के आदेश पर स्वत: दो किलोवॉट हो गए हैं। शहरी इलाके में लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं के

यहां एक किलोवाट का कनेक्शन था। यह अब दो किलोवॉट का कर दिया गया है। बीपीएल कार्ड धारकों का लोड नहीं बढ़ाया गया है। अभी तक एक किलोवॉट पर उपभोक्ताओं को मीटर चार्ज 75 रुपये प्रतिमाह और 150 यूनिट तक 2.85 रुपये के हिसाब से बिल देना होता था। दो किलोवॉट का संयोजन होने से अब उपभोक्ताओं को हर माह 150 रुपये मीटर चार्ज और 150 यूनिट तक 4 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होगा। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने

बताया कि सरकार उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक बिजली मुहैया कराने की तैयारी में है। अभी तक खरीद से कम कीमत पर उपभोक्ताओं को बिजली मिलती थी। इस कारण सरकार के निर्देश पर लोड बढ़ा दिया गया है। यह एक मार्च से लागू हो गया है। अब लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं का बिल दो किलोवॉट के हिसाब से जारी होगा। बीपीएल कार्ड धारकों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

इस तरह देना होगा बिल
150 यूनिट तक             4 रुपये प्रति यूनिट
150 से 301 तक        4.50 रुपये प्रति यूनिट
301 से 501 तक         5 रुपये प्रति यूनिट
501 से अधिक तक        5.50 रुपये प्रति यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed