फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two injured in truck and tanker collision

Farrukhabad News: ताजपुर रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत, दो घायल

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Two injured in truck and tanker collision
मोहम्मदाबाद। ताजपुर रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलट गया और टैंकर बिजली के पोल तोड़ते हुए खाई में गिर गया। पुलिस ने दोनों घायलों को भर्ती कराया। मौके पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रठौरा नगला नीम निवासी नंदू ट्रक में मुर्गी का दाना लादकर शनिवार को गांव आया था। भाई अनुज ने ट्रक को बैक करके खड़ा करने की बात कहकर भाई से चाबी ले ली। ट्रक में गांव के विपिन (22) व कन्नौज के थाना इंदरगढ़ गांव धनपुरवा निवासी हेल्पर कुलदीप बैठ गए। अनुज ट्रक लेकर ताजपुर रोड पर आ गया।
विज्ञापन

चौकी के पास ट्रक पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई दोनों वाहन काफी पीछे तक चले गए। ट्रक पलट गया और टैंकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज वहां से मौका देखकर भाग गया। विपिन व कुलदीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर ट्रक पलटा होने से जाम लग गया। आधे घंटे में क्रेन से ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed