फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two including innocent died in fire caused by gas leak, 16 scorched

Farrukhabad News: गैस रिसाव से लगी आग में मासूम समेत दो की मौत, 16 झुलसे

Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two including innocent died in fire caused by gas leak, 16 scorched
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। देवी जागरण के बाद हवन का भोग बनाते वक्त रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार साल के मासूम व उसकी दादी की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग झुलस गए। घायलों को स्थानीय व नवाबगंज सीएचसी भेजा गया। सात गंभीर झुलसे लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति-पत्नी की हालत में सुधार न होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अफसरों ने मौके व अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी संजय कुमार के घर सोमवार सुबह देवी जागरण का समापन हुआ। आंगन में हवन चल रहा था। सुबह छह बजे संजय की पुत्री ज्योति (22) कमरे में रखे गैस के चूल्हे पर भोग की पूड़ियां बना रही थीं। अचानक सिलिंडर में आग लग गई। ज्योति चीखकर बाहर आ गई। वहां मौजूद लोगों ने चूल्हे से पाइप निकाल कर सिलिंडर को बाहर फेंक दिया। सिलिंडर से निकल रही तेज गैस ने हवन की आग को और विकराल कर दिया। इससे छप्पर में आग लग गई। हवन कर रही शांति देवी (62) पत्नी ब्रजभान और उनका पौत्र आर्यांश (4) पुत्र मुकेश चपेट में आ गया। सिलिंडर को जिधर हटाया, उधर ही लोग झुलसते चले गए। शांति देवी और उनकी गोद में मौजूद आर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में रिश्तेदार व परिजनों की आठ महिलाओं सहित 18 लोग झुलस गए।
विज्ञापन

अग्निकांड में संजय के बहनोई एटा के राजा रामपुर निवासी अलीगढ़ में तैनात सिपाही अनिल कुमार (48), भटासा के रामौतार (50), उनकी पत्नी गंगाश्री (52), दीपक (25), सुनीता (60), सुरेंद्र (28), पूजा (21), श्रीदेवी (50), रेशमा देवी (37), सीमा (35), संजय कुमार (48), अनुज कुमार (45), उनकी पत्नी अमरावती (40), नितिन कुमार (30) व संजय के रिश्तेदार शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के गांव धनुआ खेड़ा निवासी राकेश (40), भाभी शिवदेवी (50), राजन (8), रजनेश बुरी तरह झुलस गए। अनुज, अनिल, अमरावती, नितिन को नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया। अन्य 14 झुलसे लोगों को कायमगंज सीएचसी भेजा गया। दोनों सीएचसी से सात घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर अनुज और पत्नी अमरावती को हायर सेंटर भेजा गया। सूचना पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापाति, एएसपी डॉ. संजय कुमार, एसडीएम संजय सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार और लोहिया अस्पताल में सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed