फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two including girl student killed, 27 injured due to overturning of tractor-trolley

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छात्रा सहित दो की मौत, 27 घायल

Mon, 13 Mar 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two including girl student killed, 27 injured due to overturning of tractor-trolley
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। दस लोगों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक बालिका की हालत खराब देखकर उसको सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव खुशहाली नगला निवासी सदराम के चार माह पुत्र का रविवार को गांव से कुछ दूर ब्रह्मदेव के स्थान पर अन्नप्राशन था। परिवार व गांव के महिला-पुरुष व बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। दोपहर बाद सभी लौट रहे थे। गांव का सरनेश ट्रैक्टर चला रहा था। गांव से 500 मीटर दूरी पर जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची तो सामने मोड़ देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। सूचना पर एसओ संत प्रकाश पटेल फोर्स के साथ मौके पर आ गए।
विज्ञापन


एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सब्या (9) पुत्री सिद्धराम, सौम्या (14) पुत्री बुद्धराम, गीता, अक्षय, रामचिरैया, कीर्ती, लौंगश्री, कंचन, ध्रुवतारा, जूली, आंशी, रोशनी को लोहिया अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने सब्या व सौम्या को मृत घोषित कर दिया। कीर्ती (14) की हालत गंभीर होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया। एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ अवनींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव लोहिया अस्पताल पहुंचे और उपचार के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed