फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two including girl died of fever

बुखार से बालिका सहित दो की मौत

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two including girl died of fever
फर्रुखाबाद। खुदागंज में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को एक किसान की मौत हो गई। ग्राम प्रधान और उनके तीन बच्चे भी बीमार हैं। कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष की देवरानी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवाबगंज में भी एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज में बुखार से 35 वर्षीय किसान दीपक की मौत हो गई। उसे शुक्रवार शाम को बुखार आया। शनिवार को उसे गुरसहायगंज के एक अस्पताल से दवा दिलाई गई। बाद में उसकी मौत हो गई। खुदागंज की प्रधान शशिलता दो बेटे व बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। गांव के दोनों सफाईकर्मी भी बीमार हैं। वह अपने स्थान पर दूसरे लड़के भेज रहे। शनिवार को गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच भी की गई। कमालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीती माहेश्वरी की देवरानी भी बुखार की चपेट में आ गई हैं। उनका इलाज फतेहगढ़ स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

उधर नवाबगंज के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी सत्यभान शाक्य की पांच वर्ष की पुत्री प्राची को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन प्राची का कस्बे के डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात नौ बजे प्राची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको रेफर कर दिया। परिजनों ने प्राची को फर्रुखाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान प्राची की मौत हो गई। प्राची का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां नीरज देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार में गिरेंद्र सिंह शाक्य, राजेश्वरी, खुशीराम शाक्य भी बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत, सचिव भी बीमार
एडीओ पंचायत भी बुखार की चपेट में हैं। गदनपुर तुर्रा न्याय पंचायत की सचिव विजेता भी बीमार होने की वजह से एक महीने से नहीं आ रही हैं। कई ग्राम पंचायतों के काम प्रभावित हैं। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स 70 हजार रह गईं थीं। तीन साचिव इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed