फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two groups of transgenders clashed with each other, alleging illegal extortion in another area.

Farrukhabad News: आपस में भिड़े किन्नरों के दो गुट दूसरे क्षेत्र में अवैध वसूली का आरोप

Sat, 27 Sep 2025 08:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Two groups of transgenders clashed with each other, alleging illegal extortion in another area.
फोटो-31, पक्का पुल पर हंगामा करते किन्नर। स्रोत जागरुक पाठक
फर्रुखाबाद। दूसरे के क्षेत्र में नेग वसूलने को लेकर हुए विवाद के बाद किन्नरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मोहल्ले की महिलाएं शर्मसार हो गईं। घंटों गाली-गलौज विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गई। कोतवाली पुलिस इस दौरान तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के हाथीखाना निवासी किन्नरों की गुरु रीना ठाकुर, प्रधान सोनिया कई साथी किन्नरों के साथ शहर कोतवाली के पक्का पुल पहुंचे। वहां रह रहे कुछ किन्नरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने फतेहगढ़ और जहानगंज क्षेत्र में अवैध रूप से नेग की उगाही कर ली। सरकार की ओर से तय धनराशि से काफी अधिक रुपये लोगों से वसूले गए।
विज्ञापन


किन्नर अपने क्षेत्र से वसूलकर लाई गई धनराशि को वापस करने की मांग करने लगे। इस पर आरोपी किन्नर भी बाहर आ गए। दोनों पक्षों के बीच गली में जमकर हंगामा हुआ। एक बार आरोपी किन्नर का सहयोगी घर से डंडा लेकर भागा, तो कुछ लोगों ने बीचबचाव कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि किन्नरों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। तिकोना चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, मगर किन्नरों का मामला होने पर वह तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed