{"_id":"591353624f1c1bba48850921","slug":"two-friends-drown-while-bathing-in-ganges-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते समय दो दोस्त डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते समय दो दोस्त डूबे, एक की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 10 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
परिचय गंगा में गोविंद के शव तलाशते गोताखोर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पूर्मिणा पर गंगा नहाने के लिए आए दो युवक गंगा में डूब गए। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरे को गोताखोरों ने सुरक्षित निकाल लिया।
पड़ोसी जिला हरदोई के थाना पाली के गांव सिमरिया निवासी गोविंद जाटव (20) पुत्र शिवकुमार की कसबा सवाजयपुर में मोबाइल की दुकान है। बुधवार को गोविंद अपने दोस्त हरीओम पाल निवासी किरतिया थाना पाली के साथ गंगा नहानेे के लिए पांचालघाट पर आया था। नहाने के दौरान गोविंद गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
यह देखकर हरीओम उसे बचाने के लिए पहुंच गया। इससे वह भी डूबने लगा।दोनों युवकों को डूबता देखकर वहां पर मौजूद नाविकों ने अपनी बल्ली हरीओम को पकड़वा दी। इसके सहारे से वह बाहर निकाल आया। सूचना पर गोताखोर, शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह, पांचालघाट चौकी प्रभारी अंगद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
गोताखोरों ने खोजबीन करके कुछ समय बाद युवक को बाहर निकाला। आनन फानन में पुलिस उसको लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां पर मौजूद डॉक्टर राजकिशोर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गोविंद के गंगा में डूबने की सूचना पर उसका ताऊ भारत, मां विटोली देवी, भाई राजकुमार, बहन आरती समेत परिवार के अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक गोविंद छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था।