फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two deputy CMs, MPs, MLAs also could not save their credibility

Farrukhabad News: दो डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक भी नहीं बचा पाए साख

Sun, 14 May 2023 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two deputy CMs, MPs, MLAs also could not save their credibility
फर्रुखाबाद। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद निकाय चुनाव में दो डिप्टी सीएम, सांसद व जिले के चारों विधायक अपनी शाख नहीं बचा पाए। सत्ताधारी प्रत्याशियों पर विपक्षी व निर्दलीय भी भारी पड़े।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में इस बार भाजपा ने पूरा जोर लगाया। जिले के सभी नौ निकायों से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उतारे। यहां सांसद, विधायक व एमएलसी भाजपा के हैं। इससे निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने की राह भी पार्टी को आसान दिख रही थी। नगर पालिका फर्रुखाबाद की सीट भाजपा के सम्मान से जुड़ी है। इससे इस सीट पर संगठन के सेनापति भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की मां सुषमा गुप्ता को चुनावी रण में उतारा गया। इसके बावजूद पहले मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुगांव देवी मंदिर के पास चुनावी सभा कर सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके बाद प्रचार के अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कुमार उपाध्याय ने प्रत्याशी को जिताने के लिए रोड शो किया। सभी विधायक और सांसद भी प्रत्याशियों के वोट मांगते रहे। शनिवार को जब मतगणना हुई तो सभी की मेहनत और रुतवे पर पानी फिरता दिखा। नगर पालिका कायमगंज की सीट निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.शरद गंगवार ने हथिया ली। नगर पंचायत कमालगंज में निर्दलीय राजबेटी शंखवार, नगर पंचायत कंपिल में सपा से राजवती, शमसाबाद में सपा से जोया शाह व मोहम्मदाबाद से निर्दलीय ऊषा अध्यक्ष बनीं। पुराने किसी भी निकाय क्षेत्र में भाजपा अपना वर्चस्व नहीं बना सकी।
विज्ञापन

हालांकि नवसृजित नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर में भाजपा सांसद के भतीजे राहुल राजपूत की पत्नी अनुपमा वर्मा व नगर पंचायत खिमसेपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा से पुष्पराज सिंह ने काबिज होकर पार्टी के आंसू पोंछे। वहीं नवसृजित नगर पंचायत नवाबगंज में देर शाम तक भाजपा प्रत्याशी ही बढ़त बनाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed