फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two daughters' marriages stalled due to absconding murder accused

Farrukhabad News: हत्या में फरार आरोपियों की वजह से लटकीं दो बेटियों की शादियां

Wed, 15 Apr 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two daughters' marriages stalled due to absconding murder accused
कायमगंज। जौंरा रोड स्थित तंबाकू गोदाम में गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल की पीटकर हत्या के मामले में दर्ज रिपोर्ट के बाद आरोपी परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के चलते दो बेटियों की शादी पर भी संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि एक की मां गिरफ्तार हो गई है पर पिता फरार हैं। इसी तरह दूसरी के माता-पिता दोनों ही अभी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शनि की पत्नी पूनम, करन और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज है। आरोपी शनि की बेटी शबनम और जितेंद्र की बेटी शिवानी की शादी 27 अप्रैल को तय थी और दोनों की बरात एक ही दिन आनी थी। हत्या के मामले में शबनम की मां पूनम जेल चली गई है और पिता शनि फरार है।
विज्ञापन

इसी तरह प्राथमिकी में जितेंद्र और उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। इससे इन दोनों बेटियों की शादी की तैयारियां ठप हो गई हैं। जितेंद्र की दोनों बेटियां भी घर पर नहीं मिलीं, हालांकि उनका नाम मुकदमे में शामिल नहीं है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कुल मिलाकर इस मामले में परिवार के नौ आरोपी अभी फरार हैं। ऐसे में एक ही दिन होने वाली दोनों बेटियों की शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और शादी टलने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राजेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed