{"_id":"58d16ae54f1c1b8a591a10af","slug":"two-children-die-due-to-collapse-of-crude-wall-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में कच्ची दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में कच्ची दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में बैठे बच्चों के गमगीन परिजन।
- फोटो : amarujala
जहानगंज थाने के वाहिदपुर गांव में मंगलवार शाम दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई, तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
गांव में शाम के वक्त होरीलाल कुशवाह की कच्ची दीवार ढहते ही शोर मचा और लोग दौड़े आए। कुछ देर पहले वहां ाजन (6) पुत्र हुकुम सिंह, जीतू (8) पुत्र राममोहन और प्रांशु पुत्र विनोद खेल रहे थे। तीनों मलबे में दब गए थे।
गांववालों ने आनन-फानन मलबा हटाना शुरू कर दिया। तीनों बच्चों को निकालकर डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां राजन को मृत घोषित कर दिया गया। जीतू व प्रांशु को परिवारीजन निजी अस्पताल ले जाने लगे, तभी जीतू ने भी दम तोड़ दिया।
परिवारीजन दोनों बच्चों के शवों को लेकर अपने घर चले गए। प्रांशु को नगर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी है।